Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe Mobile Se – (2 तरीके)

Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने मोबाइल से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इंडिया एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकार वोट के जरिए चुनी जाती है। इसके लिए कुछ शर्तें हैं, जैसे कि आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए, और आपके पास वोटर आईडी कार्ड और मतदाता सूची में नाम शामिल होना चाहिए। तभी वोट डाल सकते हैं।

भारत में हर नागरिक को वोट डालने का अधिकार होता है, इसलिए आपका भी यह फर्ज बनता है कि आप वोटर आईडी बनवाकर वोट डालें। क्योंकि वोट डालने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है, तो यदि आप 18 साल के हो गए हैं, तो आपको वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए।

किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव का महत्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि इससे राज्य के मंत्रियों और देश के प्रधानमंत्री का चयन होता है। चुनाव करवाने की जिम्मेदारी देश के इलेक्शन कमीशन की होती है जो देश के हर कोने में चुनाव करवाता है। आपको बता दे कि यहां पर नए नाम जुड़ते हैं और मृत्यु होने पर नाम हटाए जाते हैं, इसलिए आपको भी अपना नाम रेगुलर बेसिस पर चेक करते रहना चाहिए।

यदि आप आने वाले चुनाव में वोट डालना चाहते हैं तो इसके लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है। अब आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि वोटर लिस्ट क्या होती है। वास्तव में, किसी चुनाव निर्वाचन क्षेत्र में कितने वोटर हैं, उनमें कितने पुरुष और महिलाएं हैं, कितने नौजवान हैं, कितने वृद्ध हैं, और उनका नाम, पता, सब कुछ Voter List में होता है। यह सूची इलेक्शन कमीशन द्वारा बनाई जाती है, और इसमें समय-समय पर बदलाव किया जाता है।

Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe Mobile Se – (2 तरीके)

जब आप अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाते हैं, तो आपको वोटर आईडी कार्ड भी प्राप्त होता है, जिसे आमतौर पर पहचान पत्र भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आपका नाम और पता सब कुछ दर्ज होता है। वोटिंग के समय आपके पास एक पहचान पत्र और चुनाव की मतदाता सूची में आपका नाम होना ज़रूरी है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप वोट नहीं डाल सकते हैं। इसलिए आपको अपने एरिया के वोटर लिस्ट में खुद का नाम पता कर लेना चाहिए। यहां हम आपको Voter List में अपना नाम कैसे देखें, इसका काफी आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आप जान पाएंगे कि चुनाव लिस्ट में आपका नाम शामिल है या नहीं।

Mobile Se Voter List Me Apna Naam Kaise Check Kare

यदि आपके पास वोटर आईडी कार्ड है, तो अपना नाम चेक करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स का पालन करना होगा।

सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विसेज़ पोर्टल https://electoralsearch.in पर जाएं। इस वेबसाइट से आप बहुत आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेबसाइट में और भी फीचर हैं जो आप ओपन करके देख सकते हैं।
यहाँ से आप दो तरीके से पता कर सकते हैं। पहला, आप पूछी गई जानकारी को भरें या फिर अपने वोटर आईडी कार्ड का EPIC नंबर यहां डालें। EPIC नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर लिखा रहता है।

  • सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र ओपन करे.
  • नेशनल वोटर सर्विसेज़ पोर्टल पेज पर जाए.
  • सर्च बाई EPIC नंबर पर क्लिक करे.
  • यहां अपना EPIC नंबर डाले.
  • इसके नीचे मेन्यू में अपना राज्य चुनें. अगर आप UP से है तो उत्तरप्रदेश सेलेक्ट करे.
  • तस्वीर में दिख रहा कोड भरें. इसके बाद सर्च पर क्लिक कर दे.
  • यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो सर्च बटन के नीचे दिख जाएगा। अगर कुछ भी नहीं दिखाई देता है, तो ज्यादा संभावना है कि आपका नाम वोटर सूची से गायब हो चुका है।

बिना Voter ID Card के Voter List में अपना नाम कैसे देखें

यदि आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आपको नीचे दिए स्टेप्स का पालन करना होगा। दूसरे तरीके में आपको पेज पर दिए खाली बॉक्स में अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, जेंडर आदि लिखना है। इसके बाद अपना पता सेलेक्ट करना है। तो ये कैसे करना है, स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

  • मोबाइल के क्रोम ब्राउज़र को खोलें।
  • फिर इस चुनाव आयोग के इस पेज पर जाएं।
  • अब “सर्च बाइ डिटेल” का विकल्प चुनें और क्लिक करें।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, लिंग, उम्र, चुनावी क्षेत्र आदि भरने के लिए कहा जाएगा। सभी जानकारी को सही ढंग से भरें।
  • फिर कैप्चा तस्वीर में दिखाए गए कोड को भरें।
  • अब “सर्च” पर क्लिक करें।
  • अगर आपको सर्च बटन के नीचे परिणाम दिखता है, तो समझ लें कि आपका नाम वोटर सूची में दर्ज है। अगर नहीं, तो मान लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इसका मतलब है कि आपको वोटिंग के लिए आवेदन करना पड़ेगा। आप नजदीकी चुनाव आयोग कार्यालय में जाकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं। यदि आपका नाम पहले से ही वोटर सूची में है, तो आप अगले चुनाव में बिना किसी समस्या के वोटिंग कर सकते हैं।

यह पढ़े:

Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe mobile se

निष्कर्ष

अब आप जान गए होंगे कि आप अपने मोबाइल से वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इस तरह से आप बिना किसी परेशानी के अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं हमने आपको दो सरल तरीके बताए हैं, जिनमें पहले में आपको वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता होती है, जबकि दूसरे तरीके में आप नाम से सर्च करके देख सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि नाम से सर्च करने पर सही रिजल्ट नहीं मिलता है, इसकी मुख्य वजह नाम की स्पेलिंग की गलती होती है। ऐसे में, आपको अपने वोटर आईडी पर लिखे EPIC नंबर से सर्च करना चाहिए, जिससे सटीक रिजल्ट मिलेगा। अगर आपके पास पहचान पत्र नहीं है और वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो इसे हल करने के लिए आपको अपने नजदीकी बूथ लेवल ऑफिसर (चुनाव आयोग अधिकारी) से संपर्क करना होगा।

Tags: Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe, Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe Mobile Se, वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2024, voter list me apna naam kaise dekhe, voter list me apna naam kaise dekhe 2024, mobile se voter list me apna naam kaise check kare, voter list kaise nikale 2024, Voter List Me Apna Naam Kaise Dekhe, How To Check Name In Voter List 2024 with phone,

Leave a Reply